हिमाचल प्रदेश

Kangra : 1.221 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sarita
22 May 2025 8:52 AM IST
Kangra : 1.221 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
Kangra कांगड़ा: एएनटीएफ कांगड़ा (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फील्ड यूनिट) द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मशाला के समीप चरन खड्ड में जिला चंबा निवासी से 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान दीन मोहम्मद (60) निवासी लडबर, डाकघर टिकारीगढ़, तहसील तीसा व जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टीम को नशा तस्करी से संबंधित उपरोक्त मामले की गुप्त सूचना मिली थी।
इस पर टीम ने मौके पर आरोपी की तलाशी ली और उससे उपरोक्त मात्रा में चरस बरामद की। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस स्टेशन धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में एएसआई विकास अरोड़ा, एचसी दीपक, एचसी हेमराज, एचसी मनोज कुमार व कांस्टेबल जगविक्रांत व सुमित शामिल रहे।
Next Story