हिमाचल प्रदेश

Kangra: श्री शेष नाग देवता ने नाग मंदिर में भक्तों को दिये दर्शन

Sarita
12 Aug 2025 10:49 AM IST
Kangra: श्री शेष नाग देवता ने नाग मंदिर में भक्तों को दिये दर्शन
x
Kangra कांगड़ा: देहरा उपमंडल के रानीताल के निकट चेलिया गांव स्थित श्री शेष नाग देवता (जमुआला दा नाग) मंदिर में सोमवार शाम नाग देवता ने प्रत्यक्ष दर्शन देकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि यहां 16 जुलाई से पारंपरिक सावन-भादो मेले आयोजित हो रहे हैं, जो दो महीने तक चलते हैं। मेलों के दौरान श्रद्धालुओं ने नाग देवता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां का चमत्कारी धागा और मिट्टी सांप या बिच्छू के काटे हुए व्यक्ति को राहत पहुंचाती है। श्रद्धालु यहां से मिली मिट्टी को घर ले जाते हैं और पानी में घोलकर छिड़कते हैं, ताकि जहरीले जीव घर में प्रवेश न करें। मान्यता है कि कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए यहां आकर श्री शेष नाग देवता के दर्शन करना विशेष फलदायी होता है।
पुजारी रविंद्र जम्वाल ने बताया कि सैकड़ों साल पहले जमुआल परिवार जम्मू से श्री शेष नाग देवता को ढोल-नगाड़ों के साथ पालकी में बिठाकर देहरा के चेलिया गाँव लाया था। तब से यहाँ हर साल सावन माह से भादो माह तक मेले लगते आ रहे हैं। पहले भक्त केवल मंगलवार और शनिवार को ही आते थे, लेकिन अब साल भर यहाँ आते रहते हैं।
Next Story