हिमाचल प्रदेश

kangra : अवैध खनन के आरोप में एक जेसीबी और 6 ट्रैक्टर जब्त

Sarita
17 Feb 2025 12:51 PM IST
kangra : अवैध खनन के आरोप में एक जेसीबी और 6 ट्रैक्टर जब्त
x
kangra कांगड़ा: एसपी नूरपुर के दिशा-निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में इंदौरा पुलिस ने एक जेसीबी व 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डाह में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है, जिस पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी व 6 ट्रैक्टर, जो उक्त भूमि पर खनन करने का न तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए और न ही कोई एम फार्म, जिसके चलते उक्त जेसीबी व ट्रैक्टर को जब्त कर इंदौरा थाना लाया गया।
इस संबंध में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा जाएगा। वहीं, इंदौरा पुलिस ने वाहन पंजीकरण नियमों का उल्लंघन करने, ट्रैक्टर के पीछे 2 ट्रालियों की मनमानी लंबाई, बहुत बड़ी ओपन बॉडी ट्राली बनाने के कारण 2 अन्य ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं, जो यातायात के सुचारू संचालन में परेशानी पैदा कर रहे थे। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
Next Story