- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: नवदुर्गा मंदिर...
हिमाचल प्रदेश
Kangra: नवदुर्गा मंदिर के दान पात्र के चोरी मामले में नाबालिग लड़कों को पकड़ा
Sarita
23 Dec 2025 11:41 AM IST

x
Kangra: स्थानीय मां नवदुर्गा मंदिर में चोरी मामले की तीन नाबालिग लड़कों को एक अनोखी सजा दी गई। लड़कों के भविष्य को देखते हुए मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया। सभी ने सर्वसम्मति से नाबालिग लड़कों को सात दिन मंदिर की साफ-सफाई, पूजा-अर्चना और रोज हनुमान चालीसा पढ़ने की सजा दी। हरिपुर स्थित श्री रामचंद्र मंदिर परिसर में मां नवदुर्गा मंदिर में रविवार दोपहर को दानपात्र चोरी का मामला सामने आया। मंदिर से कुछ दूरी पर हरिपुर से गुलेर की तरफ आते जाते पैदल रास्ते पर प्राचीन द्वार के पास एक महिला ने दानपात्र झाड़ियों में पड़ा देखा।
महिला ने स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जांच में तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई। तीनों नाबालिग निकले। पुलिस ने नाबालिग लड़कों के पास से पैसे बरामद किए। पुलिस जिला देहरा एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि मंदिर के दान पात्र चोरी मामले के आरोपी नाबालिग थे। मंदिर कमेटी ने नाबालिग लड़कों के भविष्य को देखते हुए किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। साथ ही अपने स्तर पर मामले को सुलझा लिया।
TagsKangraनवदुर्गा मंदिरदान पात्रचोरी KangraNavdurga Templedonation boxtheft जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





