हिमाचल प्रदेश

Kangra: हार्डवेयर दुकान का मालकिन हुई ठगी की शिकार

Sarita
2 Jun 2025 8:22 AM IST
Kangra: हार्डवेयर दुकान का  मालकिन हुई  ठगी की शिकार
x
Kangra कांगड़ा: धर्मशाला पुलिस थाना के अंतर्गत खड़ा डंडा रोड पर किरपु मोड़ पर हार्डवेयर की दुकान की मालकिन को कुछ जालसाजों ने ठग लिया। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने महिला के मोबाइल फोन के सिम कार्ड के जरिए इस ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि कल शाम 5 से 6 बजे के बीच दो लोग उसकी दुकान पर आए और पेंट खरीदने के लिए कहा। इस दौरान जब महिला पेंट दिखा रही थी तो उनमें से एक ने अपनी पैंट में हाथ डालकर कहा कि उसके पास मोबाइल नहीं है और महिला का मोबाइल लेकर कहा कि पेंट के रंग के बारे में उसके मालिक से जानकारी ले लो।
इस दौरान जालसाजों ने महिला को अपनी बातों में उलझाए रखा और मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया, महिला को इस बारे में पता ही नहीं चला। इसके बाद जालसाज ने अपने वाहन से पर्स निकाल लिया और महिला से पेंट के बदले पैसे देने को कहा। महिला ने बताया कि इस दौरान एक अन्य उपभोक्ता भी उसकी दुकान पर सामान खरीदने आया। महिला ने जब सामान की कीमत पूछने के लिए अपने पति से मोबाइल पर बात करनी चाही तो उसे सिम कार्ड गायब होने के बारे में पता चला।
इसके बाद महिला ने अपने बेटे के मोबाइल से अपने पति को पूरा मामला बताया, जिसके तुरंत बाद उन्होंने सिम के साथ अटैच बैंक को इसकी जानकारी दी और सिम को ब्लॉक करवाया। महिला ने बताया कि जालसाजों ने पहले उसके खाते से 1 रुपया, फिर 5000 और फिर 10,000, फिर 1 रुपया, फिर 5000 और फिर करीब 4900 रुपये निकाल लिए और कुल 25,000 रुपये की ट्रांजक्शन कर उसके साथ ठगी की।
महिला ने बताया कि उसने इस मामले में पुलिस स्टेशन धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, पुलिस जिला कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त महिला ने पुलिस स्टेशन धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
Next Story