हिमाचल प्रदेश

Kangra: माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए लगेगा शुल्क

Sarita
23 March 2025 12:28 PM IST
Kangra: माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए लगेगा शुल्क
x
Kangra कांगड़ा: कांगड़ा के प्रसिद्ध माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में जल्द ही श्रद्धालुओं से वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लिया जाएगा। इस निर्णय को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी की अध्यक्षता में मंदिर न्यास की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल व अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। अभी तक आए सुझावों के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार नवरात्र व मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन के लिए 500 रुपये देने होंगे, जबकि सामान्य दिनों में 300 रुपये देने होंगे।
वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। हालांकि उच्च अधिकारियों, राजनेताओं व राजकीय अतिथियों को इस नियम से छूट दी गई है। स्थानीय निवासियों को सुबह के समय दर्शन की विशेष सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा वीआईपी दर्शन के लिए धर्मशिला से अलग लाइन बनाई जाएगी और गर्भगृह से बाहर के रास्ते से किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद ट्रस्ट की अगली बैठक में इसे पारित किया जाएगा।
Next Story