- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra:बिजली की तारें...
हिमाचल प्रदेश
Kangra:बिजली की तारें टूटकर खेतों में गिरीं, गेहूं की फसल सहित बगीचा राख
Sarita
15 May 2025 9:29 AM IST

x
Kangra कांगड़ा: नूरपुर विधानसभा की चिनवां पंचायत में बिजली की तारें टूटकर खेतों में गिरने से आग लग गई, जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित दविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 चिनवां ने बताया कि बुधवार को उनके खेतों से गुजर रही बिजली की तारें अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। बिजली की तारों के नीचे गिरते ही उनसे निकली चिंगारियों से तीन-चार कनाल भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
दविंदर ने बताया कि 6 कनाल भूमि पर लगे फलदार पौधे भी इस भयानक आग की भेंट चढ़ गए। वहीं स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दविंदर ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उनकी फसल के साथ-साथ मेहनत से तैयार किया गया बगीचा भी आग में जल गया है। इस विषय पर नूरपुर के एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि कृषि व राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित परिवार को राहत प्रदान की जाएगी।
TagsKangraबिजलीतारेंखेतोंबगीचाराखKangraelectricitywiresfieldsgardenashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





