- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: चाइल्ड...

x
Kangra कांगड़ा : कांगड़ा जिले के व्यापारिक कस्बे संसारपुर टैरेस में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी और ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे।मामले का खुलासा तब हुआ जब संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी ने बच्चा गोद लेने के लिए संपर्क किया। आरोपी दीपक कुमार ने बच्चे की व्यवस्था करने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआती तौर पर रोहित ने 10,000 रुपए आरोपी के बैंक खाते में जमा करवा दिए, लेकिन बाद में उन्हें सौदेबाजी में ठगी का शक हुआ। रोहित ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसपी देहरा मयंक चौधरी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स का पीछा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी 40 वर्षीय दीपक कुमार (निवासी ओल्ड कांगड़ा) को जालंधर से दबोच लिया। गहन पूछताछ में 47 वर्षीय रितु (निवासी बटाला, पंजाब) का नाम सामने आया, जो इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी।
मुख्य आरोपी दीपक कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार महिला आरोपी रितु को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़ा तस्करी नेटवर्क है। पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है जिनसे यह गिरोह जुड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
TagsKangraचाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंगपर्दाफाशKangrachild trafficking gang busted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





