- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: संदिग्ध...
हिमाचल प्रदेश
Kangra: संदिग्ध परिस्थितियों में रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Sarita
3 Feb 2026 6:21 AM IST

x
Kangra कांगड़ा: नगर निगम धर्मशाला के तहत आते वार्ड नंबर-8 स्थित कंपनी बाग सकोह के कुनाल पत्थरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव एक पुरुष का प्रतीत हो रहा है, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया गया है।
शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शव मिलने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यदि मृतक की पहचान हो जाती है और कोई परिजन सामने आता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। अन्यथा, नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
TagsKangraसंदिग्धव्यक्तिशवKangrasuspiciouspersonbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





