हिमाचल प्रदेश

Kangra: दोस्तों के साथ घूमने आया युवक सेल्फी लेते समय पानी में गिरा, मौत

Sarita
1 April 2025 12:47 PM IST
Kangra: दोस्तों के साथ घूमने आया युवक सेल्फी लेते समय पानी में गिरा, मौत
x
Kangra कांगड़ा: दोस्तों के साथ मैक्लोडगंज स्थित भागसूनाग झरने पर घूमने आया एक युवक बीती शाम सेल्फी लेते समय पानी में गिर गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान पंजाब के बटाला के प्रेम नगर निवासी जस्टिन के रूप में हुई है।
यह युवक शाम करीब सात बजे अपने दोस्त आशीष और पीटर के साथ झरने पर पहुंचा था। सेल्फी लेते समय उसका पैर पत्थर पर फिसल गया। वह गहरे पानी में जा गिरा। स्थानीय युवकों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद रात को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
Next Story