- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: दुधला पहाड़ी...

x
Kangra: विकास खंड सुलह स्थित भेडूमहादेव की चांदड़ बमियाल पंचायत की दुधला पहाड़ी पर फिर दूध निकला है। यह दूध 1978 के बाद दूसरी बार निकला है। सुबह स्थानीय पंचायत में मनरेगा में महिलाएं इस स्थान के पास काम कर रही थीं तभी उन्हें दूधनुमा पदार्थ बहता हुआ दिखाई दिया। उन महिलाओं ने इस बारे में गांव के लोगों को सूचित किया। उसके बाद यह बात सब तरफ फैल गई। थोड़ी ही देर में कई लोग यहां पहुंच गए और बाबा बर्फानी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।
स्थानीय निवासियों की मान्यता है कि यह बाबा बर्फानी नाथ का प्रसाद है।सन् 1978 में यहां सड़क की सुविधा भी नहीं थी, लेकिन अब चांदड़-ढाटी रोड पर बमियाल गांव की दुधला पहाड़ी पर यह फिर से चमत्कार हुआ है। चांदड़ बमियाल पंचायत की प्रधान अनुपमा कुमारी व उनके पति संजय कुमार भी इस जगह पर आए थे। गढ़ जमुला के पूर्व प्रधान विनोद धीमान ने बताया कि यहां पर लगभग शाम तक 700 श्रद्धालु यहां पर माथा टेक चुके हैं। यह स्थान दूधनुमा पदार्थ निकलने से लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है, लेकिन सच में यह पदार्थ क्या है इसका शोधकर्त्ताओं द्वारा इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।
TagsKangraदुधला पहाड़ीदूधनुमापदार्थKangraDudhla Hillmilky substanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





