- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: कूहन पंचायत...

x
Kangra: जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली आलमपुर उपतहसील के तहत आने वाली कूहन पंचायत में धीमान बस्ती में शाम करीब 6 बजे के आसपास एक गऊशाला आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार व मदन लाल पुत्र ज्योति प्रकाश निवासी कूहन की गऊशाला में अचानक आग लग गई।
आग की सूचना मिलने पर सुजानपुर स्थित दमकल चौकी की टीम राकेश कुमार की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची व आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार आलमपुर राजीव कुमार शर्मा ने हलका पटवारी को मौके पर नुक्सान के आकलन के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही सहायता राशि दी जाएगी।
TagsKangraआगगऊशालाराखKangrafirecowshedashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





