हिमाचल प्रदेश

Kangra: 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Sarita
12 Aug 2025 10:34 AM IST
Kangra: 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
x
Kangra कांगड़ा: पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत पंचायत सुधेड़ के तरैला गांव में पूर्व पंचायत उपप्रधान के भाई की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शव उसके घर में ही मिला है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जाकर सभी साक्ष्य जुटा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी विनीत उम्र करीब 45 साल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे के बाद पुलिस थाना धर्मशाला में इस मामले से संबंधित सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद एएसपी बीर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
हालांकि सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक की हत्या सिर पर वार करके की गई है। वहीं पुलिस घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर इस घटना की असली वजह जानने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के बाद घर को सील कर दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक और पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। ताकि इस पूरी घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि, अब तक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Next Story