- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra : तीन युवकों से...

x
Kangra कांगड़ा: पुलिस जिला नूरपुर ने 19 जून को कंडवाल में 538 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के चौथे साथी नागेश कुमार को रविवार को कुल्लू जिला के मणिकर्ण में 840 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि 19 जून को कंडवाल बैरियर पर तलाशी के दौरान कार में सवार तीन युवकों हर्ष डोगरा, अक्षित रंचल और दुष्यंत (तीनों निवासी पठानकोट) को 538 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले कि इस नशा तस्करी मामले में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस जिला नूरपुर ने अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की और मामले में वांछित एक अन्य आरोपी नागेश कुमार निवासी गांव नंगला, डाकघर मोर्चा पलियां जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) को रविवार को मणिकर्ण (जिला कुल्लू) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे से 840 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
पालमपुर (भृगु): पालमपुर पुलिस ने 2.040 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने थाना पालमपुर के अंतर्गत चचियां में एक वाहन में सवार रोहित निवासी गांव सारी डाकघर गुम्मा जिला मंडी तथा ओंकार सिंह निवासी गांव धर्मेहड़ डाकघर झटिंगरी जिला मंडी से 2.040 किलोग्राम चरस बरामद की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story





