- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra:सांप के काटने...

x
Kangra कांगड़ा: ब्लॉक इंदौरा के गांव मनवाल जट्टां निवासी 22 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह, जो अपने घर के पीछे खेत में काम कर रहा था, को जहरीले सांप ने काट लिया। उसके परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल गंगथ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत उपचार देकर नूरपुर रेफर कर दिया।
नूरपुर अस्पताल में जब तक उसकी जांच हुई, तब तक मंजीत सिंह की हालत काफी गंभीर हो गई थी और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन टांडा अस्पताल दूर होने के कारण मंजीत सिंह के परिजन उसे पठानकोट ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मंजीत सिंह की मौत हो गई।
TagsKangraसांपकाटनेयुवकमौतKangrasnakebiteyouthdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





