- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: अवैध लकड़ी से...
हिमाचल प्रदेश
Kangra: अवैध लकड़ी से लदा वाहन ले जा रहे चालक समेत 2 गिरफ्तार
Sarita
9 Jun 2025 8:31 AM IST

x
Kangra कांगड़ा: वन विभाग की टीम ने रविवार को वन रेंज अधिकारी डरोह विनोद कुमार के नेतृत्व में पुधवा-बलकरूपी सड़क पर गश्त के दौरान भारी मात्रा में अवैध लकड़ी पकड़ी है। टीम में वन खंड अधिकारी थुरल विजय कुमार, वन रक्षक डूहक बीट महेंद्र सिंह, वन रक्षक मुंडी बीट रमेश चंद और वन रक्षक बलोटा बीट मनोहर सिंह शामिल थे। गश्त के दौरान टीम को भीला में जंगल के पास एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसमें करीब 70 क्विंटल लकड़ी के लट्ठे भरे हुए थे।
वन विभाग की टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाया और मौके पर मौजूद चालक व बटाहन निवासी राकेश कुमार से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे। हालांकि दोनों कोई वैध दस्तावेज पेश करने में असफल रहे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। डिप्टी रेंजर थुरल विजय कुमार ने बताया कि यह लकड़ी यमुनानगर ले जाई जा रही थी।
उन्होंने यह भी बताया कि वाहन के चालक व राकेश कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने यह पेड़ अपनी जमीन (निजी जमीन) से काटे हैं। बहरहाल, वन विभाग अब राजस्व विभाग की मदद से इस बात की पुष्टि करेगा कि लकड़ी वास्तव में निजी भूमि से काटी गई है या सरकारी भूमि से।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त की गई लकड़ी में कुछ प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। वन विभाग इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsKangraअवैधलकड़ीवाहन2 गिरफ्तारKangraillegalwoodvehicle2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





