हिमाचल प्रदेश

जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022: 'सराज प्लाग हाइकिंग' इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

Gulabi Jagat
13 Jun 2022 4:03 PM GMT
जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022: सराज प्लाग हाइकिंग इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज
x
जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022
जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022 के समापन पर सोमवार को पहली बार 'सराज प्लाग हाइकिंग' का आयोजन किया गया। इसे इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे इवेंट में 345 महिला-पुरुषों ने भुलाह से शिकारी देवी तक करीब 12 किलोमीटर ट्रैकिंग करते हुए 1176.26 किलोग्राम प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रतिभागी बनकर इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग और जंजैहली पर्यटन उत्सव कमेटी ने संयुक्त रूप से करवाया। सेवानिवृत्त कैप्टन श्याम सिंह ने 345 महिलाओं और पुरुषों को कूड़ा एकत्रित करने के लिए हरी झंडी दिखाई।
175 पुरुष और 170 महिलाओं ने पहाड़ चढ़ते कूड़ा और प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। सभी ने माता शिकारी देवी से भुलाह तक 12 किलोमीटर पैदल चलकर जगह-जगह फेंके गए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया। इस सफल आयोजन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करने की घोषणा निर्णायक मंडल में शामिल किरणजीत और चंदू ने की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का मेडल और प्रमाण पत्र एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल को दिया। खंड विकास अधिकारी जीसी पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे की लत के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था।
Next Story