हिमाचल प्रदेश

Jammu-Kashmir: माता वैष्णो देवी के मंदिर में लोडेड पिस्तौल लेकर घुसी महिला, मचा हड़कंप

Sarita
19 March 2025 6:09 AM IST
Jammu-Kashmir: माता वैष्णो देवी के मंदिर में लोडेड पिस्तौल लेकर घुसी महिला, मचा हड़कंप
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में एक महिला के पास लोडेड पिस्तौल मिलने से हड़कंप मच गया। यह महिला दिल्ली की रहने वाली ज्योति गुप्ता है, जिसे मंदिर परिसर में सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 14-15 मार्च की रात को भवन के पास चेकपॉइंट पर तलाशी के दौरान महिला के पास से एक पिस्तौल और छह राउंड गोलियां बरामद की गईं। जांच में पता चला कि इस पिस्तौल का लाइसेंस कई साल पहले ही खत्म हो चुका था।
क्या महिला किसी साजिश का हिस्सा थी?
पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि वह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी या खुद ही कोई साजिश रच रही थी।
एक और मामला भी सामने आया
इसी तरह की एक और घटना में उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्री संजय सिंह के बैग से दो कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story