हिमाचल प्रदेश

Jammu-Kashmir: हनुमान जी के मंदिर में अलौकिक चमत्कार, उमड़े श्रद्धालु

Sarita
29 May 2025 9:45 AM IST
Jammu-Kashmir: हनुमान जी के मंदिर में अलौकिक चमत्कार,  उमड़े श्रद्धालु
x
Jammu-Kashmir: जम्मू के लखदाता बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह एक चमत्कार हुआ, जिसने भक्तों की भक्ति को और गहरा कर दिया। मंदिर के पुजारी के अनुसार मंगलवार रात जब मंदिर के कपाट बंद हुए तो हनुमान जी की मूर्ति अपने सामान्य स्वरूप में थी। लेकिन बुधवार सुबह ठीक 5:30 बजे जब कपाट खोले गए तो भक्तों ने देखा कि मूर्ति ने अपना रूप बदलकर बाल रूप धारण कर लिया है।
यह अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु हैरान रह गए और कुछ ही देर में मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई बाल रूप में प्रकट हुए पवनपुत्र की एक झलक पाने को आतुर था। पूरा लखदाता बाजार 'जय श्री राम' और 'संकट मोचक की जय' के नारों से गूंज उठा।
मंदिर के पुजारी ने कहा, 'ऐसा चमत्कार मैंने पहली बार देखा है। आज सुबह जैसे ही कपाट खुले तो देखा कि हनुमान जी बाल रूप में विराजमान हैं। यह निश्चित रूप से भक्तों पर उनकी कृपा का प्रतीक है।'
भक्तों ने इस रूप को भगवान की लीला मानते हुए इसे जीवन का सबसे पवित्र क्षण बताया। भक्तों का मानना ​​है कि हनुमान जी ने बाल रूप में दर्शन देकर संकेत दिया है कि वे स्वयं अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने आए हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। दिनभर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन की गूंज रही। भक्तों ने लड्डू, सिंदूर और चोला चढ़ाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
Next Story