हिमाचल प्रदेश

जलशक्ति मंत्री धर्मसंकट में फंसे, … कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ेंगे महेंद्र सिंह ठाकुर के दामाद

Renuka Sahu
17 Oct 2022 1:54 AM GMT
Jalshakti minister caught in a crisis, the son-in-law of Mahendra Singh Thakur will contest on Congress ticket
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश में सरकार के नंबर दो की हैसियत रखने वाले जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार अपने ही परिवार में फंसते नजर आ रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में सरकार के नंबर दो की हैसियत रखने वाले जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार अपने ही परिवार में फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां उनके बेटे व भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने चुनाव मैदान में उतरने का दबाब बनाया हुआ है, तो वहीं अब महेंद्र सिंह ठाकुर के बड़े दामाद संजीव भंडारी जोगिंद्रनगर से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। संजीव भंडारी लंबे समय से जोगिंद्रनगर विस से चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं और वह आजाद प्रत्याशी के रूप में पहले संभावनाएं तलाश रहे थे, लेकिन अब कुछ ही दिनों में बदले हालात में वह कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में हो गए हैं। संजीव भंडारी पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। जोगिंद्रनगर कांग्रेस का टिकट भी पार्टी द्वारा होल्ड कर दिया गया है। यहां से पहले पूर्व विधायक सुरेंद्र ठाकुर को टिकट तय माना जा रहा था, लेकिन इसे अब होल्ड कर दिया गया है।

संजीव भंडारी को अगर कांग्रेस टिकट मिलता है और वह मैदान में उतरते हैं, तो इससे महेंद्र सिंह ठाकुर की समस्याएं जरूर बढ़ेंगी और वह धर्म संकट में भी फसेंगे। जोगिंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा को महेंद्र सिंह ठाकुर का चेला माना जाता है। ऐसे में उनके चेले व प्रदेश भाजपा के लिए महेंद्र सिंह ठाकुर के दामाद मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। रिवाज बदलने की जंग में भाजपा के लिए एक एक सीट अहम है। उधर, संजीव भंडारी का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से कांग्रेसी हैं और जोगिंद्रनगर से उन्होंने कांग्रेस टिकट भी हाईकमान से मांगा है। उनके ससुर बेशक भाजपा में हैं, लेकिन उनकी अपनी राजनीति है और मेरी अपनी राजनीति है। अगर कांग्रेस से टिकट मिला, तो जरूर चुनाव लड़ा जाएगा और सीट कांग्रेस की झोली में डाली जाएगी।
Next Story