हिमाचल प्रदेश

होर्डिंग वाले सीएम हैं जयराम ठाकुर : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री

Sarita
20 Sept 2022 6:45 AM IST
Jai Ram Thakur is the CM with the hoarding: Leader of Opposition Mukesh Agrihotri
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा है कि भाजपा सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा है कि भाजपा सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकारी पैसे से अमृत महोत्सव के नाम पर प्रचार किया जा रहा है। एक रैली पर 50 लाख से ज्यादा का खर्च किया जा रहा है। रैली स्थल पर भाजपा के झंडे लगाए जा रहे हैं। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी और मनरेगा दिहाड़ीदारों को ऐसे समारोह में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। प्रदेश सरकार ने अब तक कर्ज लेने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विधानसभा चुनाव आने तक राज्य पर 85 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री होर्डिंग वाले सीएम बनकर रह गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी राय दी है कि वे अपनी सीमा में रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी कुंडली अब अच्छे पंडित को दिखानी चाहिए। प्रदेश सरकार जिन बैसाखियों के सहारे चल रही है, वे बिखरने वाली हैं।

ओपीएस बहाल करेंगे
प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर भविष्यवक्ता बनकर काम कर रहे हैं, जबकि लोग यह तय कर चुके हैं कि भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर भेजना है। कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करने वाली है। कांग्रेस ने लोगों को दस गारंटियां दी हैं। इनमें ओल्ड पेंशन बहाल करने का वादा सबसे बड़ा है। सत्ता में आते ही कांग्रेस सबसे पहले ओपीएस को ही बहाल करेगी।

Next Story