- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- इंदु गोस्वामी ने कहा,...
हिमाचल प्रदेश
इंदु गोस्वामी ने कहा, महिलाओं को वरदान बनीं योजनाएं, केंद्र-प्रदेश सरकार के बेहतर प्रयास
Sarita
5 Sept 2022 7:55 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका केंद्र बिंदु महिलाएं हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका केंद्र बिंदु महिलाएं हैं। महिला सशक्तिकरण पर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज से पहले महिला सशक्तिकरण पर इतने कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए। ये शब्द भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने जिला मुख्यालय धर्मशाला में कहे। इंदु गोस्वामी ने कहा कि 10 से ज्यादा योजनाएं और कार्य ऐसे हैं, जो मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी और जयराम सरकार में ही शुरू हुईं। इनका लाभ लाखों बेटियों, बहनों और माताओं तक पहुंचा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 80 की उम्र की पेंशन दी जाती थी, आज जयराम सरकार में पहली बार महिलाओं को 60 की उम्र से बिना आय सीमा समाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।
आज बुजुर्ग माताएं आर्थिक रूप से सशक्त हैं और बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक मदद के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ता है। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं को ही क्यों छूट दी जा रही है, उन्हें समझना चाहिए कि महिलाओं ने समाज में पुरुषों के बराबर स्थान हांसिल करने के लड़ाई लड़ी है। वहीं शगुन योजना के तहत पहली बार हिमाचल में बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना शुरू की गई।
Next Story





