हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में मंडल भाजपा के महासम्मेलन में इंदु गोस्वामी ने रखे विचार, मिशन रिपीट की अपील

Sarita
4 Sept 2022 8:41 AM IST
Indu Goswami expressed his views in the General Conference of Mandal BJP in Kullu, appealed for mission repeat
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

हर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गुणगान करना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गुणगान करना है। इनकी जन हित, महिला हित योजनाओं ने विकास की गाथा लिखी है। यह बात उपसभापति राज्यसभा एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा इंदु गोस्वामी ने ढालपुर में भाजपा कुल्लू मंडल के महासम्मेलन में कही। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस बार रिवाज बदला जाएगा। फिर जयराम सरकार को सत्ता में लाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारी को सम्मान केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार ने दिया है। वहीं, अब इनका गुणगान करना तो बनता ही है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने नारी को समाज, राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दी। आज राष्ट्रपति के पद पर महिला है। उन्होंने महिलाओं से आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

68 सीटों में महिलाओं के लिए मांगेंगे टिकट
प्रदेशाध्यक्ष रशिमधर सूद ने कहा इस बार रिवाज बदलने में महिलाओं का अहम योगदान होगा। 68 विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे। कुल्लू मंडल के इस कार्यक्रम में दो से अढ़ाई हजार महिलाओं का कार्यक्रम में आना सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में रिवाज बदलेगा। आने वाले चुनाव में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव में महिलाओं
Next Story