हिमाचल प्रदेश

जल्द ही सैंज में निर्मित किया जाएगा इंडोर स्टेडियम

Renuka Sahu
17 Sep 2022 5:28 AM GMT
Indoor stadium to be built soon in Sainj
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com/

सैंज में जल्द ही इंडोर स्टेडियम निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा दो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सैंज में जल्द ही इंडोर स्टेडियम निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा दो स्वास्थ्य उपकेंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने के अलावा बंजार विधानसभा क्षेत्र के कुछ शैक्षणिक संस्थानों को भी स्तरोन्नत किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बंजार दौरे के दौरान प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोहों की कड़ी में बंजार विधानसभा क्षेत्र के मेला ग्राउंड में लगभग 60 करोड़ रुपए की 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इसके अलावा सीएम ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 26 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। ढालपुर में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि इस बार भू-भू जोत टनल पर चर्चा नहीं काम करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी इस बारे चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आ रहे हैं।

ऐसे में प्रधानमंत्री को अंतरराष्टीय दशहरा उत्सव में आने का न्योता भेजा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली महादेव के लिए भी रोपवे जल्द बनकर तैयार होगा। इसी के साथ यहां के छोटे छोटे कारोबारियों का काम भी चलता रहे, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्लानिंग यहां के लिए तैयार की गई है। बिजली महादेव में ईको फं्रेडली मार्केट भी तैयार की जाएगी। अगर जगह मिलती है तो यहां हेलिपैड भी तैयार किया जाएगा। वहीं, बंजार में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में सरकार को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि इन समारोहों का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये कार्यक्रम केवल हिमाचल प्रदेश की 75 वर्ष की गौरवमयी यात्रा और इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ही आयोजित किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास में डा. वाईएस परमार, रामलाल ठाकुर, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल सहित सभी मुख्यमंत्रियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को लगभग दो वर्षों तक वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान कार्य करने की चुनौती से भी जूझना पड़ा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनसे पहले के पांच मुख्यमंत्रियों को ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा। फिर भी तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने हिमाचल का विकास थमने नहीं दिया।
राहुल 'भारत जोड़ो', नेता 'कांग्रेस छोड़ो' यात्रा पर
कुल्लू – अपने एक दिवसीय कुल्लू दौरे के दौरान यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा पर निकले हैं और उनके नेता 'कांग्रेस छोड़ो' मुहिम में लगे हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफे की बात पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां विपक्ष पर तंज कसते हुए यह बात कही। इस दौरान रामलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर तीसरा नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कुल्लू जिला के दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। सीएम ने दोनों विसभा क्षेत्रों में करोड़ों की परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल की यात्रा भारत जोड़ो नहीं, कांग्रेस छोड़ो बन गई है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस छोडऩे का क्रम जारी है।
जो बड़े नेता नहीं कर पाए, वह छोटे कर दिखाएंगे
बंजार – मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में नेतृत्वविहीन और मुद्दाविहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा के दौरान ही गोवा में उनके आठ विधायक कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गेहूं के आटे को लीटर में नाप रहे हैं, जो उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और एक मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस पार्टी से विश्वास उठ गया है और लोग देश को केवल भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का रिवाज बदलेगा का नारा कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है और कांग्रेस विधायक यहां तक दावा कर रहे हैं कि जब वीरभद्र सिंह जैसे बड़े नेता यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके, तो एक साधारण मुख्यमंत्री इसे कैसे हासिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न सडक़ों और अन्य कार्यों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने जनता से इन नेताओं को करारा जवाब देने का आग्रह किया, ताकि इन नेताओं तक संदेश पहुंचे कि जो उपलब्धि बड़े लोग हासिल नहीं कर पाए, वह छोटे लोगों ने हासिल कर ली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों की बदौलत प्रदेश में विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत किया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा। इससे विशेष रूप से ऊना जिला को अत्यधिक लाभ होगा और राज्य के 50000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
Next Story