- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 2017 में विधानसभा...
2017 में विधानसभा चुनाव में 34232 मतदाताओं ने दबाया नोटा, सबसे ज्यादा कांगड़ा में 8184 लोगों ने नकारे थे नेता
![In the 2017 assembly elections, 34232 voters pressed NOTA, maximum number of 8184 people rejected the leader in Kangra In the 2017 assembly elections, 34232 voters pressed NOTA, maximum number of 8184 people rejected the leader in Kangra](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/11/11/2207264-2017-34232-8184-.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 68 सीटों पर 34232 मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे सभी नेताओं को नकारते हुए नोटा दबाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेशभर में 37 लाख 84 हजार 658 मतदातों ने मतदान किया। प्रदेश के कांगड़ा जिला में 2017 के विधानसभा चुनाव में आठ लाख 72 हजार 23 लोगों ने मतदान किया जिसमें सबसे अधिक 8184 मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे सभी नेताओं को नकारते हुए नोटा दबाया था। वहीं लाहुल स्पीति में 2017 के विधानसभा चुनाव में 16 हजार 999 लोगों ने मतदान किया था, जिसमें 70 लोगों ने नोटा दबाया था। प्रदेश के चंबा जिला में 2017 के विधानसभा चुनाव में दो लाख 61 हजार 942 लोगों ने मतदान किया था, जिसमें 3126 लोगों ने नोटा दबाया। वहीं, कुल्लू जिला में दो लाख 30 हजार 321 लोगों ने मतदान किया जिसमें 2357 लोगों ने नोटा दबाया था। वहीं मंडी जिला में पांच लाख 82 हजार 527 लोगों ने मतदान किया था जिसमें 5618 मतदाताओं ने सभी नेताओं को नकारते हुए नोटा का बटन दबाना पसंद किया था। इसके अलावा हमीरपुर जिला में दो लाख 68 हजार 893 ने मतदान किया जिसमें से 1780 लोगों ने नोटा दबाया। ऊना जिला में तीन लाख तीन हजार 377 लोगों ने मतदान किया जिसमें 1941 ने नोटा दबाया था।