हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में इस बार भी भाजपा ही बनाएगी सरकार, रोहडू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हुंकार

Renuka Sahu
28 Sep 2022 5:17 AM GMT
In Himachal this time also BJP will form the government, Chief Minister Jai Ram Thakurs voice in Rohru
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को रोहड़ू में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल : स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता की।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को रोहड़ू में आयोजित 'प्रगतिशील हिमाचल : स्थापना के 75 वर्ष' समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहडू प्रदेश का एकमात्र विधानसभा क्षेत्र रहा है, जहां पर मात्र एक बार भाजपा का विधायक रहा हो, लेकिन विकास को लेकर पिछले पांच साल में प्राथमिकता दी गई। यही कारण है कि यहां लोगों की उमड़ती भीड़ भी अब रिवाज बदलने जा रही है। इस बार प्रदेश में रोहडू में सत्ता परिवर्तन से ही रिवाज बदलेगा। उन्होंने बताया कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम नेता द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गोवा की तर्ज पर हिमाचल में भी एक बार फिर से भाजपा सरकार को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र और राज्य दोनों ही स्तर पर नेतृत्वविहीन और मुद्दाविहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों में कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। प्रदेश का भविष्य केवल भाजपा के हाथों में सुरक्षित है, क्योंकि अन्य सभी राजनीतिक दलों की स्थिति डूबते जहाज जैसी है। वहीं, शहरी विकास एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य ने पिछले 75 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है और इसका श्रेय राज्य के मेहनती और ईमानदार लोगों को जाता है। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रोहडू विधानसभा क्षेत्र में 29.65 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। (एचडीएम)

सीएम ने दी ये सौगातें
रोहडू – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नागरिक अस्पताल रोहडू में आईसीयू के लिए अल्ट्रासाउंड, लैप्रोस्कोपी और एबीजी मशीन उपलब्ध करवाने का ऐलान किया। इसके अलावा भमनोली, खरोट एवं खरशाली हाई स्कूल को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने माध्यमिक विद्यालय बनोटी तथा कलगांव को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने और चिडग़ांव के लिए मल निकासी योजना, जाखा सडक़ के निर्माण के लिए 40 लाख रुपए, शीलघाट में गैस एजेंसी खोलने और क्षेत्र में दो विश्राम गृह निर्मित करने की घोषणा की।
Next Story