हिमाचल प्रदेश

चुनावों में IT का बेहतरीन इस्तेमाल करने पर मिला सम्मान, डीसी कांगड़ा डा. जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार

Gulabi Jagat
25 Jan 2023 12:29 PM GMT
चुनावों में IT का बेहतरीन इस्तेमाल करने पर मिला सम्मान, डीसी कांगड़ा डा. जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार
x
जवाली। देश की राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का डंका बजा है। जिला कांगड़ा के जिलाधीश डा. निपुण जिंदल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिलाधीश डा. निपुण जिंदल को विधानसभा चुनाव 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनूठी पहल और बेहतरीन उपयोग के लिए यह सम्मान दिया गया है।
जिला कांगड़ा प्रशासन ने चुनावो में बेहतर व्यय निगरानी के लिए ई-कैप ऐप बनाई थी, जिससे व्यय पर पूरी पकड़ रही। जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से हिमाचल प्रदेश सहित जिला कांगड़ा में खुशी की लहर है। जिलाधीश ने राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर राष्ट्रपति का आभार जताया है तथा कहा कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करना गौरवान्वित है।
Next Story