- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: 16.6 ग्राम...

x
Himachal हिमाचल: विधानसभा क्षेत्र घुमारवी के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज एक और सफलता हासिल हुई है। घुमारवी थाना की टीम ने गांव भदरोग के एक युवक से 16.6 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कैलाश कुमार (27) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव भदरोग, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घुमारवी पुलिस टीम कलरी के पास गश्त कर रही थी, इस दौरान युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
युवक के खिलाफ घुमारवी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के नेटवर्क को उखाड़ने के लिए लगातार सक्रिय है और युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsHimachalचिट्टायुवकगिरफ्तारHimachalchittayoutharrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





