हिमाचल प्रदेश

Himachal: जानलेवा बना शिकार दोस्तों के साथ जंगल गए युवक की गोली लगने से मौत

Sarita
21 Feb 2025 7:12 AM IST
Himachal:  जानलेवा बना शिकार  दोस्तों के साथ जंगल गए युवक की गोली लगने से मौत
x
Himachal हिमाचल: जंगल में दोस्तों के साथ शिकार करने गए 33 वर्षीय युवक की बंदूक से चली गोली उसकी जान ले गई। यह दुखद घटना बुधवार रात करीब 11 बजे गनसारी खड्ड के पास जंगल में हुई, जब अचानक एक गोली युवक की जांघ में जा लगी। गंभीर हालत में उसके साथी उसे तुरंत सड़क तक लाए और वाहन से रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस बंदूक से गोली चली थी उसे भी कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (33) पुत्र ठाकुर दास निवासी औकल, डाकघर रोहांडा, तहसील निहरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार 2-3 दोस्तों के साथ शिकार करने के लिए जंगल में गया था, जहां यह हादसा हो गया। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Next Story