- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: महिला ने...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाई, पुलिस तलाशी अभियान में जुटी
Sarita
20 July 2025 12:28 PM IST

x
Himachal : हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में एक दुखद घटना घटी है। यहाँ एक महिला ने ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कल शाम भूतनाथ मंदिर के पास की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान भुवनेश्वरी उर्फ रीना के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के गोदीघाड़ गाँव की रहने वाली थी। रीना फिलहाल मनाली के अलेउ इलाके में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और ब्यास नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन बहाव तेज़ और गहराई होने के कारण अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ब्यास नदी में महिला के शव की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है और नदी किनारे सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि पूरा इलाका सदमे में है।
TagsHimachalमहिलाब्यास नदीछलांगपुलिसतलाशी HimachalwomanBeas riverjumppolicesearch जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





