- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : बकरी को...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ंत में महिला घायल
Sarita
27 April 2025 12:31 PM IST

x
Himachal : उपमंडल करसोग के गलू गांव में जंगल के किनारे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने के लिए रास्ते से गुजर रही महिला तेंदुए से भिड़ गई। महिला के चिल्लाने पर बकरी चरा रहा चरवाहा महिला को बचाने के लिए दौड़ा। शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया और महिला को तेंदुए से बचा लिया। इसके बाद तेंदुआ भी भाग गया। बकरी भी सुरक्षित है। हमले में महिला के चेहरे पर तेंदुए के पंजे से खरोंचे लगने से वह घायल हो गई।
महिला को स्थानीय लोगों ने पालकी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। महिला नांज चोआ की रहने वाली है। महिला अपने मायके गलू से घर लौट रही थी। महिला की पहचान बुद्धि देवी (63) पत्नी सोम कृष्ण निवासी गांव चोआ डाकघर नांज करसोग के रूप में हुई है। उधर, इस संबंध में वनखंड अधिकारी करसोग कृष्ण बाग नेगी ने कहा कि जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। घायल महिला के उपचार के लिए विभाग की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।
TagsHimachalतेंदुएभिड़ंतमहिलाघायलHimachalleopardclashwomaninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





