- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal:दर्दनाक सड़क...

x
Himachal हिमाचल: नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत सकरी में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ललिता कुमारी (55) निवासी पंचायत खैरियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ललिता अपने भतीजे के साथ ज्वाली अस्पताल से अपने रिश्तेदार से मिलकर मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रही थी कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी ललिता नीचे गिर गई।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे हरिपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story





