हिमाचल प्रदेश

Himachal: खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Sarita
8 Aug 2025 8:07 AM IST
Himachal: खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत
x
Himachal हिमाचल: हमीरपुर ज़िले के सुजानपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। जंगली और बेसहारा जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाई गई तार एक महिला की मौत का कारण बन गई। यह घटना गुरुवार को ग्राम पंचायत चमियाना के अंतर्गत बुहला गरौडू गाँव में हुई।जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी जोगिंदर सिंह ने अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के उद्देश्य से खेत के चारों ओर तार लगवाए थे। गुरुवार को इसी गाँव की कैरों देवी (45) जानवरों के लिए घास लाने खेतों में गई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश वह तार की चपेट में आ गईं।
जब ग्रामीणों ने कैरों देवी को खेत में अचेत अवस्था में देखा, तो तुरंत सुजानपुर पुलिस थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और महिला को सिविल अस्पताल सुजानपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि शव का राजकीय डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने खेत मालिक जोगिंदर सिंह के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story