- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: भूस्खलन से...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: भूस्खलन से रास्ता बंद हुआ तो शख्स बन गया बाहुबली
Sarita
31 July 2025 12:39 PM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की खबरें अक्सर आती रहती हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में चंबा जिले के चुराह उपमंडल में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने गजब की हिम्मत और पराक्रम दिखाया। चुराह के नकरोड़-चांजू मार्ग पर नरेड़ नाला के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान बाइक सवार वहीं फंस गया।
सड़क पर चारों तरफ बड़े-बड़े पत्थर और मलबा था, जिसके कारण आगे बढ़ना नामुमकिन सा लग रहा था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी युवक ने हार नहीं मानी। उसने अपनी बाइक को कंधों पर उठाया और बाहुबली की तरह चट्टानों के बीच से रास्ता बनाते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया। यह दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया।
TagsHimachalभूस्खलनरास्ताबंदHimachallandslideroadclosed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





