हिमाचल प्रदेश

Himachal weather: आज भी तूफान और बारिश का येलो अलर्ट

Sarita
2 Jun 2025 8:49 AM IST
Himachal weather: आज भी तूफान और बारिश का येलो अलर्ट
x
Himachal weather: हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर रविवार सुबह तक मौसम खराब रहा। सिरमौर के सतौन में तूफान से फसलों को नुकसान पहुंचा, रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई। इधर, बर्फबारी के कारण चंबा-किलाड़ मार्ग बंद हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि तीन और चार जून के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
जिले के ऊंचाई वाले इलाकों हरिपुरधार, नौहराधार, चौड़ाधार, रोनहाट, शिलाई क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। शनिवार देर रात आए तूफान के कारण सतौन बस स्टैंड के पास पेड़ गिर गया और मकान की रेलिंग टूट गई। तूफान के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। भरमौर में शनिवार रात और रविवार सुबह बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिसके कारण लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।
वहीं, तूफान के कारण धरवाला के कुंडी गांव में गोशाला की छत उड़ गई।शनिवार रात से लेकर रविवार तक भरमौर में 13.5, पांवटा में 11.8, कसौली में 7.0, चंबा में भी 7.0, चौपाल में 6.4, नाहन में 2.8, शिमला में 2.6, देहरा गोपीपुर में 1.2, रामपुर बुशहर में 1.2, कोटखाई में 1.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
Next Story