- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal weather: 2...
हिमाचल प्रदेश
Himachal weather: 2 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट
Sarita
10 May 2025 12:12 PM IST

x
Himachal weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश अपना असर दिखा रही है। शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा, जिसके बाद 12 मई से धूप खिलने के आसार हैं। इस मौसमी बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
बीते शुक्रवार को भी प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग समेत लाहौल की चोटियों पर 5 से 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है, जबकि धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इस बर्फबारी के चलते रोहतांग और कुंजम दर्रे की बहाली का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं मैदानी और निचले इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। बीते शुक्रवार को मंडी, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में बारिश हुई।
इस बारिश से कांगड़ा और मंडी में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। राजधानी शिमला में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
TagsHimachalweatherबारिशओलावृष्टियेलोअलर्टHimachalrainhailstormyellowalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





