हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather: लाहौल घाटी,कोकसर में बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sarita
25 April 2025 10:09 AM IST
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा। लाहौल-स्पीति जिले में गुरुवार दोपहर को बारिश के साथ बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से पूरी घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर, सिस्सू, जिस्पाह और दारचा में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग बहाल करने में जुटी बीआरओ की टीम की दिक्कतें बढ़ गई हैं। आज को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
गुरुवार को राजधानी शिमला समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान के साथ ही प्रदेश के न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर, अटल टनल रोहतांग के सिस्सू, कोकसर और नॉर्थ पोर्टल के आसपास वीरवार को हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। जिला प्रशासन ने खराब मौसम के बीच लाहौल घाटी में पहुंच रहे पर्यटकों से यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की अपील की है।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि चोटियों के साथ रिहायशी इलाकों में भी बर्फ गिरी है, जिससे घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उधर, शिंकुला और बारालाचा के पास बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं और बर्फ हटाने का काम रोकना पड़ा है।
पांवटा साहिब में 23 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान बुधवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 23.0, शिमला में 15.5, सुंदरनगर में 13.3, भुंतर में 10.6, कल्पा में 6.0, धर्मशाला में 16.1, ऊना में 12.6, नाहन में 18.3, केलांग में 2.7, सोलन में 12.8, मनाली में 9.7, कांगड़ा में 15.6, मंडी में 14.7, बिलासपुर में 13.3, हमीरपुर में 12.6, चंबा में 11.9, कुफरी में 12.3, कुकुमसेरी में 4.1, नारकंडा में 9.4, भरमौर में 11.6, रिकांगपिओ में 9.0, बरठीं में 11.2, कसाईली में 19.0 और ताबो में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Next Story