- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal weather: ...

x
Himachal weather: अप्रैल की शुरुआत में ही पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में हालात और भी खराब हैं। लोग अब चिलचिलाती धूप से परेशान होने लगे हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के तमाम हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ेगी। आइए विस्तार से जानते हैं देश के मौसम का हाल। अगर दिल्ली के बीते दिन की बात करें तो 7 अप्रैल की सुबह भी काफी गर्म महसूस हुई। गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा रहा।
राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार!
देश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सोमवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर 45.4 डिग्री के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा गुजरात के कांडला में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन 4 जिलों में भीषण गर्मी के बीच राहत
बिहार में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। पटना समेत ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार यानी आज बिहार के 4 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
हिमाचल में आज 'हीट वेव' की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते में 14 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। ऊना में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कुछ शहरों में तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री तक बढ़ा है। इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में आज कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को खास तौर पर दिन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद यहां पारा 22.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
TagsHimachalगर्मीलूअलर्टHimachalheatheat wavealertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





