- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Weather: आज...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Weather: आज और कल पांच जिलों में बारिश, ऑरेंज अलर्ट
Sarita
3 Jun 2025 9:34 AM IST

x
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग समेत पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला, चंबा, मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश हुई। प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में सोमवार शाम को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के साथ कुल्लू की चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
बर्फानी तूफान के बीच रोहतांग में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। चंबा में सोमवार सुबह तेज धूप खिली। दोपहर बाद अंधड़ और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई कुर्सियां भी हवा के झोंकों से इधर-उधर गिर गईं। सोमवार दोपहर को मंडी शहर में बारिश हुई। शाम को धर्मशाला, थुरल, धीरा और पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ऊना जिले में मौसम साफ रहा। दोपहर से जिले भर में गर्म हवाएं भी चलीं। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
1971-2024 की अवधि के लिए राज्य के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में सामान्य वर्षा 734.4 मानी जाती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से सोमवार को इस संबंध में पूर्वानुमान जारी किया गया है। राज्य में मानसून सीजन जून से सितंबर तक चलता है। जून के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जून के लिए सामान्य बारिश 101.1 मिमी मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से अधिक बारिश कृषि और जल संसाधनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन बाढ़, परिवहन में व्यवधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान जैसे जोखिम भी लाती है।
इन जोखिमों से निपटने की रणनीतियों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, आईएमडी की प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों का उपयोग करना, निगरानी और संरक्षण पहलों को मजबूत करना और विशेष रूप से कमजोर क्षेत्रों में प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करना शामिल हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई।
इस अवधि के लिए 240.7 मिमी सामान्य वर्षा मानी गई थी, लेकिन वास्तव में केवल 175.0 मिमी बारिश हुई। वर्ष 2022 में सबसे कम बारिश 63.8 मिमी थी। इस बार प्री-मानसून सीजन में सिरमौर जिले में बहुत अधिक बारिश हुई, सोलन जिले में अधिक बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में सामान्य बारिश हुई। चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कम बारिश हुई है। राज्य में मार्च और मई में कुछ दिन भारी बारिश हुई।
TagsHimachalWeatherबारिशऑरेंज अलर्टHimachalWeather: RainOrange alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





