- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Weather : आज...

x
Himachal Weather : हिमाचल मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश ने पूरे प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं आजकल 3 सितम्बर को भी पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश तो होगी लेकिन मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किसी भी प्रकार चेतावनी जारी नहीं की है। 4 से 6 सितम्बर तक प्रदेशभर में कुछेक हिस्सों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। वहीं इस दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना भी विभाग ने जताई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के नैना देवी में 198 मिलीमीटर सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
शिमला जिले के रोहड़ू में 80, जोत में 61, बाग्गी में 58, कुकुमसेरी में 55, नादौन में 53, ओलिंदा में 50, नंगल डैम व ऊना में 49-49, भुंतर व सराहन में 47-47, बंजार में 42 और बिलासपुर में 40 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 3 नैशनल हाईवे और 1334 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। इनमें मंडी जिले में 281, शिमला में 255, चम्बा में 239, सिरमौर में 139 और सोलन में 46 सड़कें बंद हैं।
भारी बारिश से बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। पूरे प्रदेश में 2180 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। शिमला जिले में 302, सिरमौर में 443, मंडी में 373, सोलन में 191, चम्बा में 207 और हमीरपुर में 129 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। पेयजल योजनाओं की स्थिति भी गंभीर है। प्रदेश में कुल 777 योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
मनाली और आसपास की घाटी में लगातार बारिश का दौर जारी है। ओल्ड मनाली में बहने वाला मनालसू नाला फिर से उफान पर आ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। वहीं मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे घाटी का तापमान गिरा है और मौसम सर्द हो गया है।
TagsHimachalWeatherबारिशऑरैंज अलर्टHimachalRainOrange alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





