- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal weather:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal weather: सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट
Sarita
7 July 2025 10:46 AM IST

x
Himachal weather: 3 जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद राजधानी शिमला समेत कई जगहों पर धूप खिली, जबकि ऊना में सबसे ज्यादा बारिश हुई। चंबा और मंडी में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। कई दिनों के बाद राजधानी शिमला में धूप खिली, जिसका लोगों ने आनंद लिया, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई और यहां 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊना में सबसे ज्यादा 43, मंडी में 15, सुंदरनगर में 0.6, बिलासपुर में 0.5, हमीरपुर में 1, जुब्बड़हट्टी में 2, धौलकुआं में 0.5 और नेरी में 0.5 एमएम बारिश हुई, जबकि कांगड़ा में बूंदाबांदी हुई।
भुंतर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजधानी शिमला में 27.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 8 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मंगलवार को 4 जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हालांकि 9 और 10 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा सुहाना होने के आसार हैं।
रविवार सुबह चंबा जिले के चुराह उपमंडल के बघेईगढ़ नाले में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने नकरोड़-चांजू सड़क पर बना पुल बहा दिया, जिससे 4 ग्राम पंचायतों चरड़ा, चांजू, देहरा और बघेईगढ़ का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं, मंडी जिले के पधर उपमंडल की टिक्कन पंचायत में देर रात बादल फटने से 2 पुलिया बह गईं। गनीमत रही कि दोनों ही जगहों पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और नुकसान का आकलन कर रही हैं।
सरकार राहत कार्य में जुटी, सीएम ने किराया सहायता के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि आपदा प्रभावित लोग कहीं भी किराए के मकान में रह सकते हैं और सरकार उन्हें 5,000 रुपये प्रतिमाह किराया देगी। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
TagsHimachalweatherसोमवारमंगलवारबारिशअलर्टHimachalMondayTuesdayrainalert जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





