हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather : आज 10 जिलों में बाढ़ का येलो अलर्ट जारी

Sarita
8 July 2025 11:37 AM IST
Himachal Weather : आज  10 जिलों में बाढ़ का येलो अलर्ट जारी
x
Himachal Weathe: ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को राजधानी शिमला में लंबे समय बाद धूप खिली, जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन कांगड़ा और बिलासपुर समेत एक-दो स्थानों पर बारिश हुई। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 12 एमएम, बिलासपुर में 1 एमएम, हमीरपुर में 0.5 एमएम और ताबो में 0.5 एमएम बारिश हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर अन्य 10 जिलों में बाढ़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले तीन दिन तक येलो अलर्ट रहेगा और 11 जुलाई से कोई अलर्ट नहीं रहेगा। यानी आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा नरम रहने की उम्मीद है।
Next Story