- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Weather :...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Weather : मैदानी इलाकों में बढ़ रहा शुष्क ठंड का प्रकोप
Sarita
20 Nov 2025 7:57 AM IST

x
Himachal Weather : नवम्बर माह भी सूखा ही जा रहा है, जिससे जनजातीय इलाकों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस माह में 89 फीसदी कम वर्षा हुई है, जबकि 19 दिनों में इस माह में सामान्यता 10.6 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि मात्र 1.2 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सिरमौर और मंडी जिलों में इस महीने अब तक एक भी बूंद बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। इस वर्षा कमी का असर किसानों पर भी दिख रहा है। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और मंडी के कई हिस्सों में अधिकतर किसान अब तक गेहूं की बिजाई शुरू नहीं कर पाए हैं, क्योंकि नमी न होने से खेत बुआई के लिए तैयार नहीं हो रहे। राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 5.1 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं केलांग का तापमान 0.1 डिग्री, कल्पा का 2.6 डिग्री और मनाली का 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान दिखाता है कि पहाड़ों में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद बर्फबारी अभी तक नहीं हुई है। लगातार सूखे मौसम के कारण राज्य में रातें सामान्य से ज्यादा ठंडी हो रही हैं। विशेष बात यह है कि कई मैदानी इलाके हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी इन दिनों शिमला से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान बीती रात 9 डिग्री सैल्सियस रहा, जबकि हमीरपुर 7.1 डिग्री, कांगड़ा 8.5 डिग्री, ऊना व नाहन 9.2 डिग्री और मंडी का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस समय पूरे प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा चल रहा है। हालांकि सुबह और रात सर्द हो रही है, लेकिन ठंड की लहर से थोड़ी राहत मिली है। शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री और पर्यटन स्थल कसौली में 10.7 डिग्री रहा, जबकि सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 12 डिग्री, हमीरपुर के नेरी में 12.3 डिग्री जैसे निचले स्टेशन अपेक्षाकृत गर्म रहे। शिमला का तापमान 9 डिग्री, सोलन 5.8 डिग्री, भुंतर 5 डिग्री, धर्मशाला 8.7 डिग्री और पालमपुर 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। कुल्लू-बजौरा में तापमान 5.8 डिग्री रहा। नारकंडा 6.3 डिग्री, सराहन 5.3 डिग्री, देहरागोपीपुर 10 डिग्री तथा कुफरी का तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बारिश न होने का असर कृषि पर भी साफ दिखने लगा है। कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना जिलों के हजारों किसान रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की बुआई का इंतजार कर रहे हैं। नमी न होने और खेतों में दरारें पड़ने के कारण किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई तो इस बार गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
TagsHimachalWeatherशुष्क ठंडप्रकोप HimachalDry cold wave जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





