- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Weather: मई...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Weather: मई में भी ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड, बर्फबारी
Sarita
11 May 2025 12:11 PM IST

x
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मई माह में भी सर्दी का असर बना हुआ है। शनिवार सुबह चंबा जिले के साचे जोत और रोहतांग दर्रे समेत कई ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। इसके साथ ही शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लाहौल, मनाली, सिस्सू और अटल टनल के दोनों छोर पर भी बारिश और बर्फबारी जारी है। इसके चलते लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया है। आमतौर पर मई में गर्मी का एहसास होने लगता है, लेकिन इस बार पहाड़ों में ठंडी हवाओं और बादलों ने गर्मी को पीछे धकेल दिया है।
मौसम विभाग शिमला के अनुसार 16 मई तक प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा 10 से 15 जून के बीच प्री-मानसून बारिश की संभावना है, जिससे किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिल सकती है।
इस बार मानसून जल्दी आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति सामान्य रही तो यह 20 जून तक हिमाचल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून जून के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके एक सप्ताह पहले पहुंचने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो पिछले सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है।
TagsHimachalWeatherमईठंडबर्फबारीHimachalMaycoldsnowfallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





