- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Weather : ...

x
Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिलचिलाती धूप के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य का सबसे गर्म स्थान ऊना रहा, जहाँ पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द बदल सकता है। 23 फरवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद, सप्ताह के शेष दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है।हालांकि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
TagsHimachalWeatherबारिशबर्फबारीRainSnowfallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





