- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : पहाड़ी से...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : पहाड़ी से टकराकर वोल्वो बस सड़क पर पलटी, पर्यटक घायल
Sarita
13 April 2025 11:29 AM IST

x
Himachal हिमाचल: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से कसोल जा रही पर्यटकों से भरी वोल्वो बस मंडी और पंडोह के बीच चार मील के पास पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत मंडी के जोनल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच के मुताबिक हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। माना जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पहाड़ी से टकराकर पलट गई।
TagsHimachalवोल्वोबससड़कपलटीपर्यटकघायलHimachalVolvobusroadoverturnedtouristinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





