- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: नशे के खिलाफ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कार में नशे का इंजेक्शन लगाते 2 युवक पकड़े
Sarita
4 April 2025 12:03 PM IST

x
Himachal: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है। एक तरफ जहां पुलिस इस जानलेवा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं अब आम जनता भी इसके खिलाफ खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला सोलन जिले के जोहारजी गांव से सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए 2 युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, 4 युवक कार में बैठकर चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख 4 में से 2 युवक मौके से भाग निकले, जबकि 2 युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।
ग्रामीणों ने युवकों से यह जानने का प्रयास किया कि वे चिट्टा कहां से ला रहे हैं और इसकी सप्लाई कौन करता है। हालांकि बाद में उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि वे दोबारा नशे की ओर न मुड़ें। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और चिट्टे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह से खत्म किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन और आम लोग मिलकर इस समस्या से नहीं निपटे तो हिमाचल की शांत वादियां जल्द ही नशे के अंधेरे में डूब सकती हैं।
TagsHimachalनशेमोर्चाDrug abuseFrontजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





