- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: : बांध से...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: : बांध से अचानक पानी छोड़े जाने से दो पर्यटक नदी में बहे, एक का शव बरामद
Sarita
23 May 2025 9:42 AM IST

x
Himachal हिमाचल: कुल्लू जिले की प्रसिद्ध मणिकर्ण घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब पार्वती नदी के तेज बहाव में 2 पर्यटक बह गए। जानकारी के अनुसार एनएचपीसी परियोजना के बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 1:45 बजे बिना किसी पूर्व सूचना या हूटर बजाए बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पार्वती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे कसोल में नदी किनारे बैठे 5 पर्यटक तेज बहाव में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।
इस अभियान में 3 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 2 पर्यटक नदी के तेज बहाव में बह गए। त्वरित तलाशी अभियान में एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। बचाव दल उसकी तलाश में लगा हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रशांत चौरसिया केयर ऑफ शकुंतला देवी निवासी एन.8-179 यूए 2 कैलाशपुरी कॉलोनी वाराणसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उधर, कुल्लू डीसी तोरुल एस रवीश ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बांध प्रबंधन ने बिना पूर्व सूचना और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किए बिना पानी छोड़ा, जो इस हादसे का मुख्य कारण बना।
उन्होंने कहा कि कल ही बांध प्रबंधन के साथ बैठक कर बांध से पानी छोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद भी इस मामले में लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाना प्रभारी मणिकर्ण संजीव वालिया ने कहा कि बिना सूचना के बांध से पानी छोड़ने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
TagsHimachalबांधपानीपर्यटकनदीबहे Himachaldamwatertouristriverswept awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





