हिमाचल प्रदेश

Himachal: ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी, युवक की मौत

Sarita
8 Aug 2025 8:42 AM IST
Himachal: ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी, युवक की मौत
x
Himachal हिमाचल: ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान गुरजोत शर्मा पुत्र विदेशी शर्मा निवासी फगुआला, जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरजोत शर्मा और उसका दोस्त मोहित शर्मा गुरुवार दोपहर स्कूटी पर ऊना से मैहतपुर जा रहे थे। जब वे जलग्रां के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरजोत शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Next Story