- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: ट्रक ने...

x
Himachal हिमाचल: माजरा थाना क्षेत्र के धौलकुआं में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दो युवक पांवटा साहिब से नाहन जा रहे थे। जैसे ही वे धौलकुआं के पास पहुँचे, एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और घायल युवक को तुरंत पांवटा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
माजरा थाना के पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
TagsHimachalट्रकस्कूटरटक्करएकमौतHimachaltruckscootercollisiononedeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





